फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Don't let the Chinese manjha become fatal in the fun of spring

Muzaffarnagar News: वसंत की मस्ती में जानलेवा ना बन जाए चाइनीज मांझा

Sun, 12 Jan 2025 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Don't let the Chinese manjha become fatal in the fun of spring
मुजफ्फरनगर। वसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा खूब प्रयोग किया है। मांझा जानलेवा है। शहर में खालापार, मोती महल, नई मंडी व गली मोहल्लों में यह मांझा बेचे जाने के आरोप लगते रहे। कई बार हंगामे भी हुए। अब चोरी-छिपे मांझा बेचा जाता है।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर पतंग की दुकानें सजने लगी हैं। इस साल वसंत पंचमी का पर्व दो फरवरी को है। शहर में खूब पतंगबाजी होती है। पहलेे तो लोग कॉटन से बने मांझे से पतंग उड़ाते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने का चलन शुरू हुआ। कॉटन के मांझे के सापेक्ष चाइनीज माझा पतंगबाजों ने खूब पसंद किया। लेकिन लगातार दुर्घटनाओं के कारण मांझे के प्रयोग को प्रतिबंधित किया गया। इसके बाद भी मांझा को बेचा जाना बंद नही किया गया है, यदि लोगों की माने तो खालापार, मोती महल व शहर की गलियों में यह मांझा चोरी छिपे खूब बेचा जाता रहा। पुलिस ने पूर्व समय में छापेमारी कर मांझा बरामद भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed