{"_id":"68ac68fd661dc88fd0021627","slug":"doctors-with-fake-degrees-accused-of-performing-wrong-operations-case-filed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-152800-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Mon, 25 Aug 2025 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 25 Aug 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फर्जी डिग्रीधारी दो डाॅक्टरों पर महिला का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया गया। दो चिकित्सकों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
शहर के लददावाला निवासी अमजद सैफी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पत्नी शगुफ्ता लीवर एबसेस से पीड़ित थी। घास मंडी स्थित गलेक्सी अस्पताल के संचालकों नगर के अंबा विहार निवासी डा. अम्मार हुसैन निवासी और कुटेसरा निवासी डा. शमीम आजम ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने का झांसा दिया।
फीस जमा कर उसने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों डॉक्टरों ने 21 अगस्त 2023 में ऑपरेशन किया। संगम पैथोलॉजी में टैस्ट कराए गए। उसकी पत्नी का गलत आपरेशन करने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसके फेफड़ों में पानी भर गया।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय व अन्य स्थानों से जानकारी करने पर पता चला कि अस्पताल के मालिक डॉक्टर अम्मार के पास न डिग्री है और न ही डिप्लोमा है। डॉक्टर शमीम आजम को भी आपरेशन करने का अधिकार नही है। पैथौलाॅजी के संचालकों के पास भी लैब चलाने की अनुमति नही थी। आरोप है कि दोनों डॉक्टरों ने धोखा देकर पीडित से 2 लाख पांच हजार रुपये ठग लिए है।
शिकायत करने पर आरोपी डॉक्टरों ने पीड़ित को धमकी भी दी । एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि दो चिकित्सकों सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।