{"_id":"66c10291e600faae3a0a9cab","slug":"doctors-on-strike-for-their-daughter-held-a-candle-march-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-128163-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिटिया के लिए हड़ताल पर डॉक्टर, कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिटिया के लिए हड़ताल पर डॉक्टर, कैंडल मार्च निकाला
Sun, 18 Aug 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ अमानवीयता पर आईएमए से जुड़े डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाना चाहिए।
शनिवार को हड़ताल पर रहे डॉक्टर सरकुलर रोड स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे। बैठक में आईएमए अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मानवता के लिए भी ऐसी घटनाएं शर्मसार कर देने वाली है। स्वास्थ्यकर्मियों कर्मियों को विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मांगपत्र दिया। इस मौके पर सचिव डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र मलिक, डॉ. एमके बंसल, डॉ. पंकज सिंह मौजूद रहे।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय से डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। रुड़की रोड होते हुए डॉक्टर महावीर चौक तक पहुंचे। इस मौके पर डॉ. बाबूराम, डॉ. विश्व राज, डॉ. सुबोध त्यागी, डॉ. शानू, विवेक त्यागी शामिल रहे।