{"_id":"680e12125ee754cb19058f74","slug":"doctors-gave-information-about-diseases-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-144406-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चिकित्सकों ने रोगों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चिकित्सकों ने रोगों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
-स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सकों का सम्मेलन आयोजित
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग अध्यक्ष डॉक्टर भारती माहेश्वरी के निर्देशन में मेडिकल कॉलेज, सेफकॉन इंडिया के सहयोग से दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
उद्घाटन पदमश्री डॉक्टर उषा शर्मा, मुजफ्फरनगर नगर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, राघव स्वरूप, रोहताश कंवर यादव, सीएमएस डॉक्टर कीर्ति गोस्वामी ने किया। सम्मेलन में डॉक्टर रागिनी अग्रवाल ने पीसी ओडी पर विस्तार से चर्चा की। डॉक्टर अनुपम बहादुर ने रोबोटिक सर्जरी के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर रिचा ने बार-बार गर्भपात होने, उसके निदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉक्टर गीता जैन ने डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग रोकने के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉक्टर नूतन उपाध्याय ने महिलाओं में होने वाले इन्फेक्शन के बारे में जानकारी दी। दिल्ली, अलीगढ़, गोरखपुर गुरुग्राम, जयपुर, सहारनपुर, मेरठ, कानपुर, आगरा, अमृतसर, ऋषिकेश, देहरादून, लखनऊ आदि जनपदों के चिकित्सकों में भाग लिया।