{"_id":"6496eb30d9759018ee00f434","slug":"doctors-boycott-work-opd-remained-closed-for-two-hours-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-2349-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार, दो घंटे बंद रही ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार, दो घंटे बंद रही ओपीडी
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय मे कार्य बहिष्कार कर धरना देते स्वास्थ कर्मचारी।
मरीजों को हुई परेशानी, केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फनगर। जिला चिकित्सालय में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने प्रदर्शन किया। दो घंटे सभी ओपीडी बंद रही। इस दौरान महासंघ ने पूर्ण कार्य बहिष्कार किया, केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहीं।
शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के आह्वान पर दो घंटे धरना प्रदर्शन किया गया। सुबह आठ से दस बजे तक जिला चिकित्सालय में किसी भी चिकित्सक ने कार्य नहीं किया। महासंघ के मंत्री संजीव लांबा ने कहा कि विभाग की स्थानांतरण नीति में काफी गड़बड़ी है। जिला मंत्री मनोज त्यागी ने कहा कि लखनऊ में बैठे अधिकारी सरकार को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। गलत स्थानांतरण नीति बनाकर सरकार और कर्मचारियों के बीच खाई बनाने का काम कर रहे हैं, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीपीए के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी और स्टाफ नर्स एसोसिएशन की जिला मंत्री सरिता चौधरी ने कहा कि सरकार को अगर स्थानांतरण करने ही है, तो फरवरी और मार्च में कर दिए जाने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केसी राय ने कहा कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो यह दो घंटे का कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन में भी बदल सकता है।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. नवनीत बंसल, डॉ. संजीव गुप्ता, मोहम्मद हारुन, निसार अली, अनिल कुमार, शोराज सिंह, अखिलेश त्यागी, वंदना, जसवीर कौर, विपिन कुमार, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
वासु