फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctors became serious in the review of the mission, patients smiled.

Muzaffarnagar News: मिशन के रिव्यू में गंभीर हुए डॉक्टर, मुस्कुराए मरीज

Tue, 04 Nov 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Doctors became serious in the review of the mission, patients smiled.
जिला महिला अस्पताल में मरीज को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवा की जानकारी लेते सीआरएम टीम के
मुजफ्फरनगर। 17वें कॉमन रिव्यू मिशन के अंतर्गत सोमवार सुबह जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंची केंद्रीय टीम ने चिकित्साधिकारियों से व्यवस्थाओं पर सवाल पूछे। अधिकारियों ने इमरजेंसी से लेकर ब्लड बैंक, ओपीडी एवं पैथोलाॅजी लैब में निरीक्षण किया। इमरजेंसी में बायो मेडिकल वेस्ट के लिए रखे गए डस्टबिन में दही का डिस्पोजेबल ग्लास मिलने पर स्टाफ नर्स से सफाई को लेकर सवाल किए गए। महिला अस्पताल में भी उपचार की व्यवस्था देखी। स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह गंभीर नजर आए और बदली व्यवस्था पर मरीज मुस्कुराते रहे।
विज्ञापन


सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए केंद्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर था। स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। सोमवार सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी से निरीक्षण प्रारंभ किया गया। जहां टीम में शामिल अधिकारियों ने मरीजों को दिए जाने वाले उपचार, बायो मेडिकल वेस्ट और सीरिंज डिस्पोज करने के तरीके और मरीज को रेफर करने से पहले आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

टीम ने ब्लड बैंक, पोषण पुनर्वास केंद्र, ऑपरेशन थिएटर एवं टीबी विभाग का निरीक्षण किया। मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा वितरण, उपकरणों की स्थिति, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण तथा कार्यरत चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने जिला महिला अस्पताल का भ्रमण किया। जहां एसएनसीयू, ओपीडी और एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसव सुविधाओं, नवजात देखभाल प्रणाली एवं अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आईडीएसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां जिला स्तर पर रोग निगरानी तंत्र, डेटा संकलन एवं रिपोर्टिंग प्रणाली के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया और सीएमएस डॉ. संजय वर्मा एवं महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.आभा आत्रेय शामिल रहीं।


सीआरएम टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
सीआरएम टीम में केंद्र और राज्य स्तर के अधिकारी शामिल रहे। जिनमें ज्वाइंट डायरेक्टर एनसीडीसी डॉ. सिम्मी, सीनियर कंसल्टेंट मौतुसी देबनाथ, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीत कुमार पाठक, सीनियर कंसल्टेंट क्यूपीएस नीरज गौतम एवं सीनियर कंसल्टेंट एमएमपीसी निशांत शर्मा इसके साथ ही राज्य स्तर से जीएम आरआई डॉ. मनोज शुक्ला, जेडी पैरामेडिकल डॉ. सुनील वर्मा, जेडी प्रशासन डॉ.अमित सिंह, ऑडिट ऑफिसर संदीप कनौजिया आदि शामिल रहे।

जिला महिला अस्पताल में मरीज को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवा की जानकारी लेते सीआरएम टीम के

जिला महिला अस्पताल में मरीज को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवा की जानकारी लेते सीआरएम टीम के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed