{"_id":"608af5308ebc3e0a8a525205","slug":"doctor-murdered-in-rampuri-muzaffarnagar-news-mrt5365074102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक की निर्मम हत्या
विज्ञापन
रामपुरी में डॉक्टर की हत्या
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी में चिकित्सक के सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। चिकित्सक चार दिनों से लापता थे। क्लीनिक के बराबर वाले मकान में उनकी लाश मिली है। मकान में रहने वाला दंपती फरार है। मृतक के बेटे ने फरार दंपती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी 65 वर्षीय बीएएमएस चिकित्सक सोनाथ त्यागी शहर कोतवाली के रामपुरी में क्लीनिक चलाते थे। 26 अप्रैल को वह घर से क्लीनिक पर गए थे, मगर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनके बेटे आशु त्यागी ने शहर कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। इसी दौरान जांच में पता चला कि डॉ सोनाथ त्यागी का क्लीनिक के पास मकान में रहने वाले सचिन के घर आना जाना था। सचिन यहां किराये के मकान में पत्नी समेत रहता है।
घटना के दिन से ही वह भी पत्नी समेत लापता है तथा मकान पर भी ताला बंद है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मकान का ताला तोड़ कर अंदर जांच की तो वहां एक कंबल में लिपटा सोनाथ त्यागी का शव मिला। सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार करके उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने लेन देन को लेकर पिता की हत्या करने में सचिन और उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार का कहना है कि चिकित्सक की हत्या की गई है। शव पड़ोसी के घर से मिला है। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।