फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctor filed a case, Bhakiyu called Panchayat today

भाकियू नेता सहित दो के खिलाफ बाल रोग विशेषज्ञ ने दी तहरीर

Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Doctor filed a case, Bhakiyu called Panchayat today
मुजफ्फरनगर। सदर बाजार में नवजात शिशु बदलने के प्रकरण में डॉक्टर ने भाकियू नेता व नवजात के पिता के खिलाफ तहरीर दी है। चाइल्ड संस्थान पंवार हास्पिटल सदर बाजार के मालिक बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अजय पंवार ने रविवार दोपहर थाना प्रभारी को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे इस मामले को लेकर जिला कार्यालय पर पंचायत होगी।
विज्ञापन

तहरी में डा. अजय ने बताया कि 18 फरवरी को उनके क्लीनिक में एक नवजात आरती को भर्ती कराया गया था। कमजोर होने के कारण नवजात शिशु को इन्टेन्सिव केयर यूनिट में रखा गया था। 14 मार्च को नवजात शिशु का पिता रोनी हरजीपुर और भाकियू नेता विकास शर्मा ने क्लीनिक पर हमला कर स्टाफ के साथ गाली गलौज व मारपीट तथा अभद्रता की थी। बच्चा बदलने का आरोप लगाया। समझाने पर सभी लोग नहीं माने। भाकियू नेता और जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा द्वारा धरना हटवाने के संबंध में ढाई लाख रुपये की मांग की गई। आरोपी ने डाक्टर के साथ हाथापाई की। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर भाकियू नेता और राज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ये था मामला
रोनी हरजीपुर निवासी राज सिंह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के बाद 18 फरवरी को अस्पताल के लिए लेकर चला था। रास्ते में प्रसव हो गया, जिस कारण नवजात को चोट लग गई। राज सिंह ने अपनी पत्नी को शामली रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि नवजात आरती को पंवार हॉस्टिपल में भर्ती कराया था। 28 फरवरी को राज सिंह की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद 13 मार्च को राज सिंह नवजात को अस्पताल से अपने घर ले गया। 14 मार्च को वह दोबारा अस्पताल पहुंचा और आरोप लगाया कि उसने लड़का भर्ती कराया था, जबकि अस्पताल में बच्चा बदलकर लड़की दे दी गई। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed