{"_id":"5fbff6538ebc3e9bb15f0638","slug":"doctor-attacked-with-sharp-weapon-devband-news-mrt5128491109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
चिकित्सक पर धारदार हथियार से हमला
देवबंद। पैर पर कार चढ़ाने का विरोध करने पर चालक ने साथी के साथ मिलकर चिकित्सक पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लबकरी गांव निवासी डा. जुबैर आलम ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह भायला रेलवे फाटक स्थित प्लाट पर जा रहा थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो का पहिया उनके पैर से गुजर गया। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी चालक गाली गलौच करने लगा। इतना ही नहीं उसने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने चाकू से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है की तहरीर मिली है।
कहासुनी में युवक के साथ मारपीट
देवबंद। कहासुनी के दौरान दर्जनभर से अधिक युवकों ने पेट्रोप पंप पर तेल डलवा रहे युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
शिक्षक नगर निवासी दीपक कुमार ने तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम वह हाईवे स्थित नवीन मंडी स्थल के सामने पेट्रोप पंप पर तेल भरवा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि उक्त युवकों ने उसके साथ गाली गलौच की। विरोध किया तो मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। दीपक का आरोप है कि उन्होंने कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।