फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do not share personal information on social media

सोशल मीडिया पर साझा न करें निजी जानकारियां

Tue, 23 Aug 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Do not share personal information on social media
पुलिस पाठशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन

- समस्या को छिपाने के बजाए तुरंत पुलिस से मदद लेकर समाधान करें
- शारदेन पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शारदेन पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। एसएसपी विनीत जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। कहा कि निजी जानकारियों को सोशल मीडिया पर साझा न करें। समस्या को छिपाने के बजाए अभिभावक, शिक्षक और पुलिस को तुरंत जानकारी उपलब्ध कराएं।
पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ एसएसपी विनीत जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रबंधक विश्व रतन और प्रधानाचार्य धारा रतन ने पुलिस कप्तान का स्वागत किया। एसएसपी ने कहा कि फेसबुक, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य प्लेटफार्म का सावधानी से प्रयोग करें। किसी को भी निजी जानकारी न दें। आपकी जानकारी से साइबर अपराधी गलत फायदा उठा सकते है। अंजान लोगों से दोस्ती न करें, वह आपके फोटो का गलत प्रयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करते समय भी सुरक्षा बरतें। किसी भी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात न करें।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने के सवालों पर इस तरह दिए जवाब
- छात्रा राधिका मित्तल : डायल 112 किस प्रकार मदद करती है ?
एसएसपी : डायल 112 का रेस्पांस टाइम पांच मिनट से भी कम है। पुलिस पीड़ित के पास पहुंचकर तुरंत समस्या का निवारण करती है।
- छात्रा रिद्धि : यदि किसी को लगे कि कोई बेवजह घूर रहा है या फिर बाइक पर पीछा कर रहा है, तब क्या करना चाहिए?
- एसएसपी : दोनों ही स्थितियों में आइपीसी की धारा 354 का अपराध बनता है। ऐसे में पीड़ित को तुरंत ही 112 या 1090 पर कॉल करनी चाहिए। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी है। पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छात्रा अनन्या : अगर कभी कोई किसी की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट और व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर गिफ्ट देने की बात करें तो क्या करना चाहिए?
- एसएसपी : कभी ऐसे किसी भी प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। सोशल मीडिया पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अभिभावकों और शिक्षकों को तुरंत जानकारी दें।
- छात्र हार्दिक राजवंश : यदि हम किसी की मदद करने के बाद थाने पहुंचकर मदद मांगते है तो हमसे ही उल्टे दस सवाल पूछे जाते है?
- एसएसपी : सही स्थिति जानने के लिए पुलिस कई बार जानकारी लेती है, जिससे सही और गलत का पता चल सके। किसी को बेवजह पुलिस परेशान नहीं करती। सही जानकारी दी जानी चाहिए।
बढ़ाइए हाथ, यहां मिलेगी मदद
एसएसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि डायल 112, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, वुमन पावर लाइन 1090 से मदद ली जा सकती है। अपनी शिकायत इन हेल्प लाइन पर करें। सभी की पहचान गोपनीय रखी जाती है। स्थानीय पुलिस के नंबरों पर भी कॉल कर मदद ले सकते हैं।

लक्ष्य बनाएं, मेहनत करें, कदमों में होगी कामयाबी
एसएसपी विनीत जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बनाकर तैयारी करने से कामयाबी मिलती है। पहले लक्ष्य तय करें, फिर मेहनत करें, निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed