फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do not be afraid of bad things, compete strongly

मनचलों से डरे नहीं, डटकर करें मुकाबला

Sat, 24 Oct 2020 04:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of bad things, compete strongly
कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम मे मौजूद प्रधानाचार्या सहित अध्यापिकाऐं ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मनचलों से डरे नहीं, डटकर करें मुकाबला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और आत्मरक्षा के गुर बताए। कहा कि मनचलों से डरें नहीं, उनका डटकर मुकाबला करें।
कस्बा इंचार्ज एसआई जयवीर सिंह ने कहा कि बेटा केवल एक कुल का उद्धार करता है। बालिकाएं पहले अपने घर का बाद में मां का रूप लेने के बाद अपनी गृहस्थी का उद्धार करती है। बेटी होने पर माता-पिता को गर्व होना चाहिए। स्कूल अथवा ट्यूशन जाते समय रास्ते में यदि कोई आपके साथ छेड़खानी करता है, तो डटकर उसका मुकाबला करें। छात्राओं को घबराना नहीं चाहिए। हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कोतवाली का सीयूजी नंबर 9454404062 भी छात्राओं को नोट करवाया। पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वाली छात्रा का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

------------------
निडर होकर पढ़ने का आह्वान किया
डॉ. राजीव कुमार ने भी छात्राओं को निडर होकर पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला कभी कमजोर नहीं होती है। लड़कियां अपना शोषण न होने दें। छोटी-छोटी घटनाओं को दबाना नहीं चाहिए। घटनाओं को माता, अपनी अध्यापिका अथवा पुलिस के साथ शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नारी आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। केवल उसे अपनी क्षमता को पहचानना है। अपने अंदर की शक्ति को बाहर निकालना है। बालिकाओं के स्वावलंबी और जागरूक करने की आवश्यकता है। - डॉ. अरुणा त्यागी, प्रधानाचार्या।
- बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए हमें स्वयं बालिकाओं को मजबूत करना होगा। साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबरों की भी जानकारी होनी चाहिए। बालिकाएं निडर होकर उच्च शिक्षा प्राप्त करें। - प्रमेश, अध्यापिका ।

----------
- छात्राओं को जुल्म के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। मनचलों का डटकर मुकाबला करें। इसके लिए जागरूक होना पढ़ेगा। - मोनिका त्यागी, छात्रा।
- हर माता-पिता को बेटी के जन्म पर जश्न मनाना चाहिए। बेटी घर परिवार और देश की इज्जत है। । - सालेहा, छात्रा।
- शक्ति का नाम ही नारी है। हमें डरना नहीं डटकर मुकाबला करना चाहिए। - जूबी, छात्रा।
- दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या आदि अत्याचारों के खिलाफ महिलाओं और लड़कियों को आवाज उठानी चाहिए। संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए। - दिपांशी मित्तल, छात्रा।
- समाज में बेटियों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के लिए समाज को आवाज उठानी चाहिए। - प्रिंसी बंसल, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed