{"_id":"605b85c68ebc3e8d047293e8","slug":"dm-ssp-tests-jail-system-muzaffarnagar-news-mrt5315561118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसएसपी ने जेल की व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसएसपी ने जेल की व्यवस्था परखी
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते जिला जज,डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम-एसएसपी ने जेल की व्यवस्था परखी
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का बुधवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल में बंद राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसी भी तरह की फोन कॉल न होने देने के लिए जेल में लगी जैमर प्रणाली को भी चेक किया।
डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव बुधवार को अचानक जिला कारागार पहुंचे। यहां उन्होंने पहले महिला-पुरुष बैरक व रसोईघर का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते जेल अफसरों को कोविड-19 से बचाव के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं को भी डीएम-एसएसपी ने चेक किया। इसके साथ ही मुलाकाती रजिस्टर की जांच करते हुए बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
तत्पश्चात डीएम-एसएसपी ने जेल अधीक्षक एके सक्सेना व अन्य अफसरों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंत्रणा की। इसमें अफसरों ने जेल अफसरों को जिला कारागार में विभिन्न मामलों में बंद राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस तरह के अपराधी जेल में रहते हुए ही अपने क्षेत्र में पंचायत चुनाव को किसी भी तरह की फोन कॉल कर प्रभावित न कर सकें, इसके लिए जेल की जैमर व्यवस्था को भी चेक किया गया। इसके साथ ही जेल अफसरों व बंदीरक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
असलहा की दुकानों का भी निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने भी टीम के साथ नगर क्षेत्र की असलहा की दुकानों का निरीक्षण किया। अफसरों ने नगर क्षेत्र की सभी 11 दुकानों के संचालकों से पिछले एक हफ्ते की कारतूस संबंधी खरीद-फरोख्त का ब्योरा लेते हुए उनके स्टॉक रजिस्टर चेक किए। इसके साथ ही दुकानदारों को किसी भी शस्त्रधारक द्वारा निर्धारित संख्या से अधिक कारतूस खरीदे जाने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस अथवा अफसरों को देने के निर्देश दिए गए।