फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM-SSP reached the police station day, two complaints came

Muzaffarnagar News: थाना दिवस में पहुंचे डीएम-एसएसपी, दो शिकायतें आई

Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP reached the police station day, two complaints came
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। थाना में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान दो शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
उपचुनाव के बाद आयोजित किए गए थाना दिवस में फरियादियों की संख्या न के बराबर रही। मात्र शिकायतें ही थाने पर पहुंचीं। एक शिकायत खतौली निवासी दीपक जैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपी। बताया कि 2017 में उसकी खतौली निवासी युवती से शादी हुई थी। तभी से पत्नी उसे तथा उसके परिवार को परेशान करती चली आ रही है। पत्नी ने उनके विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर कराया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा का आया। नन्हेड़ा निवासी ननित कुमार ने प्रार्थना देकर बताया कि उसका भाई यूपी पुलिस में सिपाही है। पत्नी व उसके परिजनों से विवाद चला आ रहा हैं। आरोप है कि भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व में तैनात एक डॉक्टर, फार्मेसिस्ट व एक वॉर्ड ब्वाय ने पत्नी के परिजनों से रिश्वत लेकर फर्जी मेडिकल करने का आरोप लगाया हैं। पीड़ित ने मामले से संबंधित ऑडियो व वीडियो भी सौंपी हैं। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। दोनों अधिकारियों ने मौजूद अधिकारी को आदेशित किया कि दोनों समस्याओं का समय से निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचे फरियादी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी व शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाने में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मगर, तीनों ही थानों में कोई फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed