{"_id":"5e14d3228ebc3e878d5d75e4","slug":"dm-ssp-listened-to-public-complaints-khatauli-news-mrt462640598","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसएसपी ने जनता की शिकायतें सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसएसपी ने जनता की शिकायतें सुनीं
विज्ञापन
5-खतौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुनतीं डीए व एसएसपी।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम, एसएसपी ने जनता की शिकायतें सुनीं
खतौली/जानसठ। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने जनता की शिकायतों को सुना। डीएम ने मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत दस किसानों को एक लाख 32 हजार रुपये के चेक दिए।
तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर पहुंचकर ही निस्तारण होना चाहिए। समाधान दिवस में 54 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। समाधान दिवस में सीडीओ आलोक कुमार यादव, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौपड़ा, एसडीएम अजय कुमार, डीएफओ सूरज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमजे शर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं, जानसठ में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त आलोक कुमार ने जनता की शिकायतों को सुना। एडीएम आलोक कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ही अधिकारी जनता की समस्याओं का निस्तारण करें। समाधान दिवस में 50 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम कुलदीप मीना, सीओ शकील अहमद, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, जेई कपिल कुमार, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।