{"_id":"5df7d9de8ebc3e8801066944","slug":"dm-selva-kumari-j-in-village-sandwali-muzaffarnagar-news-mrt4591185187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने संधावली में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने संधावली में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सदर ब्लॉक के ग्राम संधावली में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। सरकार की योजनाओं को स्टॉल के माध्यम से समझाया। विभागों की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गए। जिसमें आयुष्मान योजना, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना शामिल है।
डीएम ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणपरक योजनाओं के बारे में बताया। गांव में पशु चिकित्सा कैंप का आयोजन हुआ। 47 पंजीकरण हुए और 24 पशुओं की जांच हुई। डीएम ने कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर एवं आसपास में सफाई रखें। प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का प्रयोग न करे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गए कैंप में महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रम विभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रोग अभियानों के सबंध में जानकारी दी।
वुमेन सेल का अलग से होगा गठन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने एआरटीओ कार्यालय में महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई कर उनकी काउंसिंलिंग की। महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के उद्देश्य से वुमेन सेल कार्यालय बनाये जाने को भवन का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यहां सीओ सिटी दीक्षा शर्मा और एसडीएम सदर अनुज मलिक महिलाओं की समस्या सुनेंगी। डीएम ने बिलासपुर में बन रहे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। सीडीओ आलोक कुमार यादव, एसडीएम अनुज मलिक, सीएमओ पीएस मिश्रा मौजूद रहे।