{"_id":"58dea1c04f1c1bc20463f04b","slug":"dm-s-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक मनोरंजन कर विभाग पहुचे डीएम, दो कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक मनोरंजन कर विभाग पहुचे डीएम, दो कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदशे में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही अधिकारियों के तेवर तल्ख हो गए। आला अधिकारी दिनभर कार्यालयाें में छापामारी कर अधिनस्थों को काम में ढील न बरतने की नसीहत दे रहे हैं। लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों पर जमकर कार्रवाई की जा रही है।
डीएम डीके सिंह ने जिला मनोरंजन कर विभाग के दफ्तर पर छापा मारा। ऑफिस में मनोरंजन कर अधिकारी और एक क्लर्क गायब मिले। तीनों का मार्च माह का वेतन रोकने आदेश जारी हो गए हैं। डीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जिला मनोरंजन कर अधिकारी दफ्तर नहीं आते हैं। स्टाफ भी मनमर्जी के हिसाब से ऑफिस आ रहा है।
दस बजे अपने ऑफिस पहुंचने के बाद डीएम ने मनोरंजन कर कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान जिला मनोरंजन कर अधिकारी मनोज वाजपेयी, क्लर्क मुमताज बेगम उर्दू अनुवादक अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और इन दोनो का मार्च माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए। डीएम ने कहा कि दस से बारह बजे के बीच सभी अधिकारी अपने ऑफिस में ही बैठेंगे। बारह बजे के बाद ही फिल्ड में जाएंगे। लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर सीधे कार्रवाई होगी।