फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM ordered Mjistryyl

डीएम ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए        

Sat, 04 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
DM ordered Mjistryyl
doctor shimla
डीएम ने जिला चिकित्सालय में दवाइयां बाहर से लिखे जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को जांच सौंपी गई है। जांच के आदेश दिए जाने से जिला अस्पताल के डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।       
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर सेटिंग कर मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोरों से दवाइयां लेने को बाध्य करते हैं। ऐसे कई मामलों की शिकायत पीड़ित मरीज और तीमारदार शासन और प्रशासन से करते आ रहे थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने भी कई बार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया तो ऐसे ही मामलों की शिकायत मिली। जिस पर डीएम ने डॉक्टरों को चेतावनी भी दी थी। मगर इसके बावजूद डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाइयां लिखी जा रही हैं। लगातार मिलती शिकायत पर शुक्रवार को डीएम ने इसकी मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डिप्टी मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


डीएम डीके सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय में एक  फिजीशियन द्वारा मरीजों को बाहर से दवा लिखने की शिकायत मिल रही थी। जिसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी डॉक्टर के विरुद्घ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर वो जांच कराएंगे और खुद भी निरीक्षण करेंगे।  उधर, डीएम द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देने पर जिला चिकित्सालय में हड़कंप मचा है। उधर, सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल का कहना है कि जांच में जांच अधिकारी को पूरा सहयोग किया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed