{"_id":"56e863c34f1c1bbc478b4575","slug":"dm-office-performance-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में भाकियू (भानू गुट) की महिला कार्यकर्ताओं ने किसानों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
महिला जिलाध्यक्ष अंजू सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कचहरी पहुंच कर डीएम कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। किसानों और महिलाओं की समस्याओं को उठाया। कहा कि किसानों को गन्ना का भुगतान एक मुश्त ब्याज समेत मिलना चाहिए।
ऊर्जा निगम किसानों का उत्पीड़न कर रहा है, जो बंद होना चाहिए। सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण होना चाहिए।
प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम के नाम ज्ञापन दिया।
जिसमें सात सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की गई। मौके पर सुमित्रा देवी, गीता काकरान, रानी अब्बास, लाहिद फरहाना, रुखसाना, मुन्नी, परवीन, इसरत, जैबो, किरण शर्मा, सपना अग्रवाल, सुदेश, मायावती, नूर फातमा, सकीना, सायरा, नहरुल, कांति, सोहनवीरी आदि मौजूद रहीं।