फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM inspected Shuktirtha Ganga Ghat and gave instructions to beautify it

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ गंगा घाट का डीएम ने किया निरीक्षण, सुंदर बनाने को दिए निर्देश

Mon, 26 May 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Shuktirtha Ganga Ghat and gave instructions to beautify it
-जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों, साधु-संतों से शुकतीर्थ के विकास को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में रविवार को पहुंचे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गंगा घाट पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत की जा रही साफ-सफाई का गहनता से निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को गंगा व गंगा घाट को स्वच्छ, सुन्दर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों व साधु-संतों से शुकतीर्थ के विकास को लेकर चर्चा की।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि गंगा सफाई अभियान के लिए लोगों का उत्साह मां गंगा के लिए बड़ा लाभकारी है। स्वच्छता की प्रतिबद्धता के लिए संकल्प, साफ-सफाई और जागरुकता से गंगा नित निर्मलीकरण की ओर अग्रसर होगी। आमजन की सहभागिता, तत्परता से ही गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाया जा सकता है। गंगा घाट पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो दिन भर घाट पर साफ सफाई करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य घाट यदि कहीं से टूटा हुआ है तो उसकी मरम्मत कराएं। घाट पर किसी प्रकार की कोई भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। घाट के पूर्वी छोर के किनारे वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, जिससे गंगा के दोनों घाट पर सुन्दरता दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह ने गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ सभी को मां गंगा को निर्मल व स्वच्छ रखने के लिए आग्रह किया। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान मेले को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। तीर्थनगरी के सभी धर्मशाला संचालकों के साथ बैठक कर ज्येष्ठ गंगा स्नान मेले के दौरान धर्मशाला और आश्रमों के बाहर शीतल पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

वहीं नगर पंचायत भोकरहेड़ी व मोरना ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाकर सफाई की। इस दौरान नायब तहसीलदार ब्रजेश सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा, महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज, चौ. सुरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान राजपाल सैनी, प्रेमशंकर मिश्रा, लेखपाल प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed