{"_id":"636be455b0c2f01b69728e49","slug":"dm-has-given-confidence-that-the-lawsuit-will-be-returned-from-the-advocates-khatauli-news-mrt6128282196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिया भरोसा अधिवक्ताओं से वापस होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिया भरोसा अधिवक्ताओं से वापस होगा मुकदमा
विज्ञापन
जानसठ बार संघ की हड़ताल समाप्त, सोमवार से काम पर लौटेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/जानसठ। डीएम चंद्रभूषण सिंह के आश्वासन पर जानसठ बार संघ की हड़ताल समाप्त हो गई है। डीएम ने अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। जिला बार संघ के महासचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि अधिवक्ता सोमवार से काम पर लौटेंगे।
बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के तत्वावधान में आम सदन की बैठक आहूत की गई। सदन में सचिव प्रमोद शर्मा ने अधिवक्ताओं को अवगत कराया कि तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल, जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष वसीम अंसारी, महासचिव सुरेंद्र मलिक, जानसठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जावेद हुमायूं तथा खतौली के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता ने जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आवासीय कार्यालय पर पहुंचकर बातचीत की थी। डीएम ने एफआईआर वापस लेने की बात कही है।
शुक्रवार को बार एसोसिएशन में कार्यक्रम होने के कारण सोमवार से कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से अचल कुमार गोयल, अजादार हुसैन जैदी, प्रदीप गर्ग, मांगे सिंह, जावेद हुमायूं, ज्ञानचंद सैनी, प्रदीप वालिया, मूलचंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये था मामला
22 अक्तूबर को न्यायिक तहसीलदार कोर्ट में फाइल देखने को लेकर अधिवक्ता मित्रसेन और पेशकार रतनलाल के बीच विवाद हो गया था। पेशकार ने एसोसिएशन सचिव प्रमोद कुमार शर्मा और अधिवक्ता मित्रसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर चल रहे थे।