फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM administered the oath of voting

डीएम ने मतदान की शपथ दिलाई शपथ

Mon, 25 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
DM administered the oath of voting
डीएस पब्लिक स्कूल में मतदाता दिवस पर शपथ लेते विद्यार्थी व शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम ने मतदान की शपथ दिलाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नुमाइश मैदान में नागरिकों, अधिकारियों और छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई।
नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में हम सभी का दायित्व है कि हम बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाएं और हर आने वाले निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। छात्र-छात्रा जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है वे अपना मतदाता कार्ड बनवाएं और आने वाले सभी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मताधिकार का अधिकार केवल लोकतंत्र में है।

कार्यक्रम में निर्वाचन में सर्वोत्तम कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर कालेजों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह सहित विभागों के अधिकारी, कई कालेजों के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed