फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali celebration in schools

विद्यालयों में दीपोत्सव की धूम

Wed, 03 Nov 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebration in schools
मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए दीपक कैंडल त - फोटो : KHATAULI
विद्यालयों में दीपोत्सव की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। क्षेत्र के विद्यालयों में प्रकाशोत्सव दीपावली धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लिया।
मंगलवार को स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, कैंडल रेस प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि आयोजित कराई गई। रंगोली में ट्यूलिप हाउस, दीया प्रतियोगिता में सन फ्लावर हाउस, ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में रोज हाउस, कैंडल रेस प्रतियोगिता में सनफ्लावर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक संजीव राठी तथा प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल पुरबालियान में भी दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। राज पब्लिक इंटर कॉलेज मंसूरपुर में कक्षा-8 की छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। देव पब्लिक इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता तथा कक्ष सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सीनियर वर्ग में कक्षा 12, जूनियर वर्ग में कक्षा आठ तथा प्राइमरी वर्ग में कक्षा-5 के विद्यार्थी प्रथम आए। विद्यालय के प्रबंधक विकास बालियान ने प्रथम आने वाले सभी छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानसठ के एंबिएंस एकादमी दीपावली उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक भावेश गुप्ता और प्रधानाचार्या रितिका महाजन द्वारा किया गया। बच्चों ने कैंडल बनाए। प्रतिभागी बच्चों को स्कूल प्रबंधक भवेल गुप्ता द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन अंकुश द्वारा किया गया। इस दौरान सतेंद्र, रितु, वैशाली, शिखा, रजनी आदि मौजूद रहे।

मंसूरपुर केदेव पब्लिक इंटर कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं।

मंसूरपुर केदेव पब्लिक इंटर कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed