फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divya Kakran's problems increased, steroids banned in second sample also

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दिव्या काकरान की बढ़ी मुश्किल, दूसरे सैंपल में भी प्रतिबंधित स्टेरायड

Thu, 15 Feb 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Divya Kakran's problems increased, steroids banned in second sample also
दिव्या काकरान।
- बेगुनाही साबित नहीं करने पर चार साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है
विज्ञापन

फोटो समेत

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अर्जुन अवार्डी पहलवान और नायब तहसीलदार दिव्या काकरान की मुश्किलें और बढ़ गई है। दूसरे सैंपल की रिपोर्ट में भी प्रतिबंधित स्टेरायड मिला है। नाडा के सामने बेगुनाही साबित नहीं करने पर काकरान पर चार साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
नोएडा में नायब तहसीलदार दिव्या काकरान को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की ओर से लिए गए उनके सैंपल में प्रतिबंधित स्टेरायड मिथाइल टेस्टोस्टोरॉन और उसके मेटाबोलाइट्स पाए गए थे। नाडा ने 15 दिसंबर को दिव्या का आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल उनके आवास से लिया था, जिसकी टेस्टिंग वाडा से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी (एनडीटीएल) में की गई थी। इसी लैब की टेस्टिंग में एनाबॉलिक एंड्रोजेनिक स्टेरायड पाया गया है।
विज्ञापन

अब बी सैंपल की रिपोर्ट भी नाडा की ओर से दिव्या काकरान को भेज दी गई है, इसमें भी प्रतिबंधित स्टेरायड मिले हैं। काकरान पर फिलहाल अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। नाडा जल्द ही मामले की सुनवाई करेगा, जिसमें दिव्या को अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी। अगर दिव्या अपने पक्ष में साक्ष्य नहीं दे पाई तो चार साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या फिर बोली, मैं बेकसूर
अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने बुधवार को फिर कहा कि वह बेकसूर हैं। नाडा के अगले कदम का इंतजार कर रही हैं। किसी भी गलत चीज का इस्तेमाल नहीं किया। दोनों सैंपल एक ही दिन लिए गए थे, रिपोर्ट अलग-अलग भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed