{"_id":"5e10df518ebc3e87a0235a0f","slug":"divya-kakran-selected-in-three-championships-muzaffarnagar-news-mrt46213555","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या काकरान का तीन चैंपिशनशिप में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या काकरान का तीन चैंपिशनशिप में चयन
विज्ञापन
साईं सेंटर लखनऊ में हुए ट्रायल में पहलवान दिव्या काकरान को विजेता घोषित करते रेफरी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले की बेटी पहलवान दिव्या काकरान का साई सेंटर लखनऊ में हुए ट्रायल के दौरान 68 किलोग्राम भार वर्ग की तीन चैंपियनशिप में चयन हुआ है। इन तीनों प्रतियोगिताओं के जीतने के बाद उसका जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में जाना तय हो जाएगा। बेटी की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है।
साई सेंटर लखनऊ में शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल हुए। दिव्या काकरान का 68 किग्रा भार वर्ग में होने वाली रैकिंग सीरीज रोम इटली में 15 से 18 जनवरी होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, नई दिल्ली में 17 से 23 फरवरी तक होने वाली सीनियर एशियाई चैंपियनशिप तथा चीन में 27 से 29 मार्च तक होने वाली एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में चयन हुआ।
तीनों चैंपियनशिप में जीतने के बाद ओलंपिक टोक्यो के लिए चयन हो जाएगा। लखनऊ में हुए मुकाबलों में दिव्या ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की निशा को, सेमीफाइनल में हरियाणा पुलिस की पहलवान अनीता को और फाइनल में हरियाणा की ही पहलवान सुमन को पराजित किया। मंसूरपुर के गांव पुरबालियान की बेटी दिव्या की इस सफलता से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। दिल्ली स्थित गोकलपुर आवास पर पिता सूरज पहलवान, दादा राजेंद्र पहलवान, दादी प्रेमवती, मां संयोगिता, भाई दीपक सेन को परिचितों ने बधाई दी। गांव पुरबालियान में भी दिव्या की कामयाबी से ग्रामीणों में हर्ष है। पिता सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या का सपना इस साल टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
--
क्रिकेट आनलाइन पंजीकरण छह से
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए पूरे प्रदेश में खिलाड़ियों के पंजीकरण बीसीसीआई की तर्ज पर आनलाइन किए जाएंगे। यह पंजीकरण छह जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक होंगे। एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि मुजफ्फरनगर और शामली के पुरुष और महिला खिलाड़ी अंडर-16 अंडर, 19, अंडर 23 और सीनियर क्रिकेट आयु वर्ग में, जबकि अंडर-14 में केवल पुरुष खिलाड़ी स्वयं ही कहीं से भी आनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। जो खिलाड़ी स्वयं पंजीकरण नहीं कर पाएंगे उनके लिए सरकुलर रोड पर एसोसिएशन के कार्यालय पर आनलाइन पंजीकरण का कार्य होगा।