{"_id":"62fd326419968e029609dd15","slug":"divya-kakran-reached-her-village-on-a-tractor-muzaffarnagar-news-mrt601449317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव पहुंची दिव्या काकरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव पहुंची दिव्या काकरान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मन्सूरपुर में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान को सम?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता और अर्जुन अवॉर्डी महिला पहलवान दिव्या काकरान का उसके गांव पुरबालियान पहुंचने पर ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। जगह-जगह फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि दिव्या ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 68 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या ने कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। दिव्या ने 2018 में भी कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। दिव्या काकरान बुधवार को पुरबालियान पहुंची। ग्रामीण मंसूरपुर से पुरबालियान तक दिव्या को ट्रैक्टर पर बैठा कर ले गए। गांव में पहुंचने पर जगह-जगह दिव्या का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। दिव्या ने मंगेतर सचिन के साथ गांव के मंदिर में पहुंच कर पूजा की। पूर्व विधायक उमेश मलिक, संदीप बालियान, नंद किशोर पांचाल संतोष पाल, डॉ विजेंद्र, राजवीर सिंह, ईशम पाल, रामकुमार धनगर, मोहन, समय सिंह, सुखपाल, रमेश बालियान आदि ने भव्य स्वागत किया।
दिव्या ने कहा, अपनों के बीच आकर मिली खुशी
दिव्या काकरान ने कहा कि परिवार वालों और सगे संबंधियों के बीच पहुंचकर उसे खुशी का अनुभव हो रहा है। दिव्या का दादा राजेंद्र सिंह, दादी प्रेमवती, पिता सूरजवीर, माता संयोगिता, चाचा मोहनवीर ने आशीर्वाद देकर स्वागत किया। पिता सूरज वीर पहलवान ने बताया कि दिव्या अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 75 से अधिक मेडल जीत चुकी है। मंसूरपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान, खतौली इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने भी बुके देकर दिव्या और उनके मंगेतर सचिन प्रताप का स्वागत किया।