{"_id":"5ed52f388ebc3e90a175920b","slug":"divya-kakran-at-number-six-in-world-ranking-muzaffarnagar-news-mrt484370439","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड रैंकिंग में छठे नंबर पर दिव्या काकरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड रैंकिंग में छठे नंबर पर दिव्या काकरान
विज्ञापन
पहलवान दिव्या काकरान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड रैंकिंग में छठे नंबर पर दिव्या काकरान
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला रेसलर दिव्या काकरान को वर्ल्ड रैंकिंग में छठा स्थान मिला है। वह वर्तमान में दिल्ली में रहकर प्रैक्टिस कर रही है। दिव्या का लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतकर लाना है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
जिले के ग्राम पुरबालियान की बेटी दिव्या काकरान 68 किलो महिला भार वर्ग की रेसलर हैं। अब वह 52 गोल्ड, सात सिल्वर और 12 रजत पदकों समेत 71 पदक जीत चुकी है। वर्तमान में वह रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर तैनात है। हाल ही में जारी हुई वर्ल्ड रैकिंग में दिव्या काकरान को छठी रैंक मिली है। पिता सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या की यह कामयाबी जिले के लिए गौरव की बात है। सूरज ने बताया कि दिव्या दिल्ली में रहकर प्रैक्टिस कर रही है। वह टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में लगी है। उसका सपना देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीत कर लाना है। दिव्या की इस कामयाबी पर पिता सूरज पहलवान के अलावा उसके बाबा राजेंद्र पहलवान, मां संयोगिता, भाई देव, दीपक बेहद खुश हैं। गोकुलपुर दिल्ली के आवास के अलावा गांव पुरबालियान में भी बेटी की इस कामयाबी से सभी हर्षित है।