फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divorce given three months after marriage

बीवी को शादी के तीन महीने बाद दिया तलाक, 15 महीने बंधक बनाकर रखा

Tue, 23 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Divorce given three months after marriage
एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करने पहुंची तलाक पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
युवक ने शादी के तीन माह बाद ही बीवी को तलाक दे दिया, इसके बाद विवाहिता को बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी से मामले की शिकायत की है। मामले में ससुर पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया गया है।      
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता परिजनों के साथ सोमवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि नवंबर 2015 में उसकी शादी सांझक निवासी युवक से हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने निकाह के तीन माह बाद ही उसे तलाक दे दिया था।
विज्ञापन


उसके बाद भी उसको ससुरालियों ने 15 महीने तक घर में बंधक बनाए रखा। तलाक देने के बाद भी बंधक बनाकर रखे जाने का विवाहिता ने विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया गया। इस बीच ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का सात माह का बेटा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पति पर कुकर्म का भी आरोप लगाया है। 10 मई को विवाहिता बहाने से बहन की शादी में मायके आई तो परिजनों को मामले की जानकारी दी। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें पति ने इस बात को कबूल किया कि उसने शादी के तीन माह बाद ही पत्नी को तलाक दे दिया था। विवाहिता ने एसएसपी बबलू कुमार से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कप्तान ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मुंबई से पति दे रहा तलाक की धमकी 
चरथावल। महिला ने सास-ससुर पर दहेज मांगने और मुंबई में रह रहे पति पर तलाक देने की धमकी का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने सोमवार को मुख्यमंत्री ने नाम एक शिकायती पत्र भी भेजा।


कस्बे के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी हुसैन फात्मा का निकाह करीब 10 साल पहले मोहल्ले में ही युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर तंग और परेशान करते आ रहे हैं। उसका पति मुंबई में मकान बनाकर रह रहा है। वहां इलेक्ट्रॉनिक तालों की चाबी बनाने का काम करता है। आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जबकि मुंबई से ही उसका पति तलाक देने की धमकी दे रहा है। विधायक विजय कश्यप ने महिला को सीएम स्तर से न्याय दिलाने की भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed