फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divisional commissioner heard the problems, not even one solution

Muzaffarnagar News: मंडलायुक्त ने सुनीं समस्याएं, एक का भी नहीं हुआ समाधान

Sun, 05 Mar 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner heard the problems, not even one solution
खतौली तहसील में किसानों की समस्या सुनते हुए कमिश्नर।
खतौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे मंडलायुक्त लोकेश एम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त लोकेश एम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। लंबित शिकायतों का संज्ञान लिया। लेखपालों के बस्ते की भी जांच कराई। 21 शिकायतें आई, जिनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
खतौली तहसील में मंडलायुक्त लोकेश एम के समक्ष भूमि, डोल, बिजली, पुलिस सहित 21 शिकायतें आई। कुलदीप, दीपक कुमार, अमित कुमार, मोहन कुमार, तुषार कुमार, सतपाल सिंह, प्रवीण कुमार, बंटी, अंकित, सुभाष आदि ने गन्ना समिति में खाद न मिलने की शिकायत की। बताया कि गोदाम अधिकांश बंद ही रहता है। मंडलायुक्त ने गोदाम खुलवाकर किसानों को खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। गोदाम इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव भैसी निवासी मनीष चौधरी ने रेलवे लाइन पर अंडरपास बनाने की मांग की। गांव पाल निवासी आजाद पार्टी, सुधीर कुमार, महिपाल, सतेंद्र कुमार आदि ने क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इंडेंट भी नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद्र कुमार मिश्र, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ डॉ रवि शंकर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ एके सिंह, तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed