{"_id":"63c7d1da13ce363e705de50d","slug":"districts-development-tableau-will-come-out-on-republic-day-dm-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1046-83618-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर निकलेगी जिले के विकास की झांकी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर निकलेगी जिले के विकास की झांकी : डीएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जिले में गणतंत्र दिवस पर विकास कार्यक्रमों की झांकी निकाली जाएगी। 25 जनवरी को सरकारी भवनों पर रोशनी कराई जाएगी। नगर के सभी मुख्य चौराहों पर धीमी आवाज में देश-भक्ति से ओतप्रोत गीत भी प्रसारित कराए जाएंगे।
जिला पंचायत सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि विकास कार्यक्रमों पर आधारित भव्य व आकर्षक झांकियों का आयोजन होगा। माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में निबंध, लेखन, पोस्टर और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियां चिह्नित कर साफ-सफाई कराने का कार्य सुनिश्चित करें। लोगों को तिरंगे झंडे के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया जाएं।
उन्होंने बताया कि सुबह 8ः30 बजे प्रभात फेरी के अलावा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 09:30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण होगा और परेड की सलामी ली जाएगी। शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा जिला जेल में महिला बंदियों, बाल बंदियों एवं रोगी बंदियों को फल वितरित किए जाएंगे। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसडीएम परमानंद झा उपस्थित रहे।