फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District police caught eight crooks

जनपद पुलिस ने दबोचे आठ बदमाश

Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
District police caught eight crooks
जनपद पुलिस ने दबोचे आठ बदमाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने पिछले 24 घंटे की अवधि में हुई तीन मुठभेड़ में आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें शहर कोतवाली पुलिस ने नशे के चार सौदागर, छपार पुलिस ने तीन लुटेरे व मीरापुर पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी भी हुआ है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी की शाम शामली निवासी रजत शर्मा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर 65 हजार की नकदी से भरा बैग लूट लिया था। एसपी क्राइम ने बताया कि रविवार सुबह थानाध्यक्ष छपार इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान देवबंद रोड स्थित इंटर कॉलेज के पास से संदिग्ध बाइक सवार तीन युवकों को मुठभेड़ ़में गिरफ्तार किया। आरोपियों में देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी कंवल सैनी व संदीप सैनी और मिश्रा कॉलोनी देवबंद निवासी शिवम शामिल हैं। आरोपियों के पास से रजत शर्मा से लूटे गए रुपयों में से 48 हजार की नगदी, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, दो तमंचे-कारतूस और रजत की वोटर आईडी व डीएल बरामद किया गया है। तीनों लुटेरों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात काली नदी पुल के पास हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं, जिनके पास से करीब पांच लाख रुपये कीमत की तीन सौ ग्राम स्मैक व तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में बरेली के थाना फतेहगंज के मोहल्ला अंसारी निवासी मोफीक व मेहरबान, शाहपुर क्षेत्र के गांव सीमली निवासी तेजेंद्र और मोहल्ला किदवईनगर निवासी अब्बास शामिल हैं। सीओ सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में शहर के हंडिया मोहल्ला निवासी शादाब उर्फ भीम व असलम बेग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जो ड्रग्स सप्लायर हैं। गिरफ्तार बदमाशों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मीरापुर पुलिस ने कुतुबपुर झाल से डिगडेहरा मार्ग पर रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मोहल्ला गहराबाग निवासी रियासत है, जिसके पास से चांदी के जेवर, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, उसके फरार साथी की पहचान गांव ककरौली निवासी फिरोज के रूप में हुई। रियासत के खिलाफ विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं और वह शहर कोतवाली का टॉप-टेन अपराधी है। हाल ही में रियासत ने साथियों के साथ गांव शिवपुरी निवासी श्रीभगवान शर्मा के घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed