{"_id":"60ec8bac8ebc3e05e87bb044","slug":"district-panchayat-president-performed-ganga-aarti-muzaffarnagar-news-mrt547087030","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष ने की गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष ने की गंगा आरती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष ने की गंगा आरती
मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद भागवत पीठ शुकदेव आश्रम पहुंचकर शिक्षा ऋषि ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वट वृक्ष की परिक्रमा कर गंगा घाट पर मां गंगा की आरती भी की।
कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में शपथ ग्रहण व बोर्ड की पहली बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याणदेव की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद वट वृक्ष की परिक्रमा की। स्वामी ओमानंद महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप डॉ. निर्वाल को अंगवस्त्र, माला, दुपट्टा, साहित्य व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद, डॉ निर्वाल ने दंडी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी गुरु देवेश्वर महाराज और हनुमत धाम के महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती महाराज से भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद डॉ. निर्वाल ने गंगा घाट पर पहुंचकर मां गंगा की आरती की, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अमित राठी, वंदना वर्मा, विष्णु आचार्य, प्रेमशंकर मिश्रा, डॉ. महकार सिंह, इंद्रपाल राणा, हर्ष बालियान, लक्ष्मी निर्वाल, मेघना, नीतिका, नीरज, उर्मिला, डॉ वीरपाल सहरावत, रामकुमार शर्मा, तरुण पाल और पंकज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।