फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Panchayat president appeared in court, challenged the victory

Muzaffarnagar News: कोर्ट में पेश हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, जीत को दी है चुनाैती

Wed, 03 Sep 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat president appeared in court, challenged the victory
मुजफ्फरनगर। चार साल पहले जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल की जीत को चुनौती देने वाले प्रकरण में जिरह हुई। निर्वाल और रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर अदालत में पेश हुए। अगली सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव का चर्चित मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-एक में चल रहा है। रालोद नेता प्रभात तोमर ने वर्ष 2021 में वार्ड 42 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित डॉ. वीरपाल निर्वाल की जीत को चुनौती दी थी। तोमर का कहना था कि पहले दिन जीत का प्रमाण पत्र मिल गया था, लेकिन अगले दिन निरस्त मतों में गड़बड़ी की गई और दूसरे पक्ष की जीत दर्शा दी गई। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पेश हुए।
विज्ञापन

इस तरह घोषित किए गए थे परिणाम : जिला पंचायत के पहले दिन घोषित नतीजों में रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर को 7128 वोट मिले थे जबकि भाजपा के डॉ. वीरपाल निर्वाल को 6989 वोट मिले। नतीजों के विरोध में भाजपा नेताओं ने हंगामा किया। अगले दिन पुनर्मतगणना कराई गई। दूसरे दिन निर्वाल को 7236 और तोमर को 7177 मत दर्शाए गए। निर्वाल को विजेता घोषित कर दिया गया। बाद में वह भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष भी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed