फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Panchayat female member wrote 'The house is for sale'

जिला पंचायत महिला सदस्य ने लिखा ‘मकान बिकाऊ है’

Tue, 12 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat female member wrote 'The house is for sale'
मखियाली में मकान के बहार जमा लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली निवासी जिला पंचायत के वार्ड-41 की महिला सदस्य जरीन बेगम ने अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखकर पलायन करने की चेतावनी दी है। महिला सदस्य ने पति शाहनवाज पर चार दिन पूर्व हुए कातिलाना हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली निवासी जरीन बेगम जिला पंचायत के वार्ड-41 से सदस्य है। उनके पति शाहनवाज स्क्रैप कारोबारी हैं, जिन पर चार दिन पूर्व भोपा रोड स्थित एक फैक्टरी के बाहर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में जरीन बेगम द्वारा गांव के ही कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजित व उसके दो भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला सदस्य ने आरोपियों पर पति से 25 हजार की रंगदारी मांगने के साथ ही चुनावी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपियों की चार दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर जिला पंचायत सदस्य ने सोमवार दोपहर बाद अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखकर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी डाली। महिला सदस्य का कहना है कि उनके पति पर कातिलाना हमला करने के आरोपी गांव में खूलेआम घूमते हुए धमकियां दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप है कि हमले के गवाहों को भी बयान बदलने के लिए धमकी दी जा रही है, जिससे उनके व परिवार की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद चुनाव के समय हुई थीं भाजपा में शामिल
जिला पंचायत के वार्ड-41 की महिला सदस्य जरीन बेगम चुनाव में निर्दलीय विजयी हुई थी। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के समय वे भाजपा में शामिल हो गईं थीं। महिला सदस्य का कहना है कि भाजपा में होने के बावजूद उनके परिवार की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। पति पर हमला हो गया है, लेकिन आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। गवाहों को भी धमकियां दी जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे परिवार समेत गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगी। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम गठित की गई है, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। महिला सदस्य के परिवार की सुरक्षा के लिए गांव में नियमित गश्त के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed