फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District on second number in distribution of spectacles to the elderly in UP

Muzaffarnagar News: यूपी में बुजुर्गों को चश्मे वितरित करने में दूसरे नंबर पर जिला

Tue, 16 May 2023 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
District on second number in distribution of spectacles to the elderly in UP
मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर लौटाई हजारों लोगों की रोशनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को को चश्मे वितरित करने में मुजफ्फरनगर जिला दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर झांसी रहा। इसके अलावा लोगों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर जिला स्वास्थ्य विभाग ने हजारों लोगों की रोशनी भी लौटाई हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्य वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एनजीओ के साथ मिलकर बड़ी संख्या में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को चश्मे वितरित कर चुका है, इनमें अधिकतर बुजुर्ग है। साल 2022 में उन्होंने लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया था। मार्च 2023 तक मुजफ्फरनगर में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत चश्मे वितरित हुए। जिले में 1072 चश्मे वितरण का लक्ष्य था, लेकिन 1430 बुजुर्गों को चश्मे वितरित किए।
विज्ञापन

बताया कि यूपी का जिला झांसी पहले नंबर पर रहा, जबकि मुजफ्फरनगर दूसरे स्थान पर रहा है। कैंप लगाकर मोतियाबंद के मरीजों को भी चिन्हित किया गया। इसके बाद करीब 18 हजार से अधिक मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में रोजाना आते है 200 नेत्र रोगी
जिला अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक नेत्र रोगी उपचार लेते है। दस के करीब मरीजों का ऑपरेशन रोजाना किया जाता है। इनमें कई लोग मोतियाबिंद से भी ग्रस्त रहते है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रेम ने बताया कि गर्मी बढ़ने से आंखों में जलन, लाली, पानी निकलना और एलर्जी जैसी समस्या बढ़ जाती है। इसलिए फिलहाल मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। रोजाना 200 से अधिक मरीज परामर्श ले रहे हैं। आंखों के मरीजों को गर्मी में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर निकलने पर चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed