फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District marks 80 new TB patients

जिले में टीबी के 80 नए रोगी चिहि्नत

Sun, 20 Oct 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
District marks 80 new TB patients
जिले में टीबी के 80 नए रोगी चिह्नित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में चल रहे टीबी रोगियों की खोज (एसीएफ) के अभियान में दस दिन में 80 नए रोगी सामने आ गए हैं। इन सभी का उपचार शुरू करा दिया गया है। आगरा की टीम ने भी जिले में आकर अभियान में लगी टीमों के साथ गांवों का दौरा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत नए टीबी रोगियों की पहचान के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। जनपद में 11 अक्तूबर से टीबी रोगियों को खोजने के लिए अभियान की शुरुआत की गई थी, जो 23 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान में लगी टीमें रोजाना विभिन्न गांवों में घूमकर संदिग्ध रोगियों की तलाश कर रही हैं। स्कूलों में जाकर बच्चों से भी पूछा जा रहा है कि उनके परिवार में किसी को लंबे समय से खांसी या बुखार तो नहीं है। यदि पता लगता है तो बच्चों के घर जाकर संबंधित व्यक्ति के बलगम की जांच की जाती है। अभियान के दस दिनों में 80 नए रोगी मिल चुके हैं। इन सभी का उपचार शुरू करा दिया गया है। इस अभियान के दौरान आगरा की टीम ने भी जिले में पहुंचकर गांवों का दौरा किया था।
विज्ञापन

4500 टीबी रोगियों का चल रहा उपचार
क्षय रोग विभाग में वर्तमान में 4500 मरीजों का पंजीकरण हैं। इनका डाट्स पद्धति से उपचार किया जा रहा है। इनमें 241 टीबी रोगी 18 वर्ष से कम आयु के हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश गुप्ता ने बताया कि टीबी का उपचार करा रहे मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह की दर से आहार भत्ता दिया जाता है। यह राशि सीधे मरीजों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed