{"_id":"629fa0f0f83b46452a522ec6","slug":"district-judge-dm-ssp-inspected-the-jail-muzaffarnagar-news-mrt5919690123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज, डीएम-एसएसपी ने जेल में देखी नक्षत्र वाटिका, बच्चों का स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज, डीएम-एसएसपी ने जेल में देखी नक्षत्र वाटिका, बच्चों का स्कूल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव जिला कारागार में पहुंचे और निरीक्षण किया।
जिला जज और दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले बंदियों से मिलाई वाला रजिस्टर चेक किया। कार्यालय में पहुंच कर कर्मचारियों से बातचीत की। जिला कारागार में स्थापित चिकित्सालय, पुस्तकालय, किशोर बैरक, महिला बैरक एवं पुरुष बंदी ग्रह का निरीक्षण किया। बंदियों से भी बातचीत कर बैरक के बारे में व्यवस्थाओं व मूलभूत सुविधाओं की जानकारी की। बंदियों का हालचाल जाना। खाने-पीने के बारे में जानकारी ली। जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को दिशा निर्देश दिए। कहा गया कि प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई की जाए।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसएसपी ने भोजन कर गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, जेलर कमलेश सिंह, जेल चिकित्सा अधिकारी डा0 विक्रान्त सिंह, उप जेलर कैलाश नारायण शुक्ला, लक्ष्मी देवी, फार्मेसिस्ट शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।