{"_id":"5dc5b64b8ebc3e5b167b3626","slug":"district-is-divided-into-eight-zones-20-sectors-muzaffarnagar-news-mrt452648448","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर फैसला : जनपद को आठ जोन, 20 सेक्टर में बांटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पर फैसला : जनपद को आठ जोन, 20 सेक्टर में बांटा गया
विज्ञापन
शहर में सिविल लाइन क्षेत्र में रात्रि के समय पुलिस बल के साथ गश्त करते अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अयोध्या पर फैसला : जनपद को आठ जोन, 20 सेक्टर में बांटा गया
मुजफ्फरनगर। अयोध्या पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसला सुनाए जाने के कारण जिला प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस-प्रशासन ने रात में अतिसंवेदनशील इलाकों के साथ ही सभी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने रात में ही सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग शुरू कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त शुरू करने और पुख्ता सुरक्षा तैयारियां रखने के निर्देश दिए। उधर, शासन ने सभी जिलों में आज से स्कूलों और कॉलेजों में 11 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले फैसले की घड़ी घोषित होते ही शुक्रवार रात ही जनपद का माहौल एकाएक तब्दील हो गया। रात में ही जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रूप देते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जनपद को चार सुपर जोन, आठ जोन, 20 सेक्टर और 67 सब सेक्टर में बांटा गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं, सभी चौराहों के साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर फोर्स तैनात कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि जनपद में 1700 पुलिसकर्मियों के साथ ही आठ हजार वालंटियर्स (पुलिस मित्र) सुरक्षा की कमान संभालेंगे। सभी सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा, जिले में 409 ड्यूटी प्वाइंट बनाते हुए 60 ड्रोन कैमरों के जरिये भी स्थितियों पर कड़ी व बारीकी से नजर रखी जाएगी। इनके अलावा, शहर में भी 152 नए कैमरे लगवा दिए गए हैं। जनपद में पुलिस बल फोर्स के अलावा, छह कंपनी पीएसी, आरएएफ, आरआरएफ और बीएसएफ भी मौजूद रहेंगी।
सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए पांच टीमें
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए भी पांच स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा और चार सिपाही तैनात किए गए हैं, जो कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले संदेश व अफवाहों पर कड़ी नजर रखेंगे। कहीं भी कोई गलत संदेश प्रसारित हुआ तो संबंधित ग्रुप एडमिन व सदस्यों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चौराहों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर शहर के सभी चौराहों पर रात में ही फोर्स तैनात कर दी गईं हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर व जनपद के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर भी अलर्ट रखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी रात से ही अलर्ट कर दिया गया है। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि शादी विवाह का दौर शुरु हो गया है। बैंक्वेट हाल और धर्मशालाओं के आसपास भी पुलिस बल तैनात रहेगा।