फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Cooperative Bank Secretary Praveen Kumar suspended

Muzaffarnagar News: जिला सहकारी बैंक के सचिव प्रवीण कुमार निलंबित

Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
District Cooperative Bank Secretary Praveen Kumar suspended
- स्थानांतरण नीति का पालन नहीं करने पर कार्यवाही
विज्ञापन

- जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद से किए गए संबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक में कर्मचारियों के स्थानांतरण में बैंक नीति का पालन नहीं करने पर बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सदस्य सचिव वीके सिंह ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। निलंबन की अवधि में वह सहकारी बैंक मुरादाबाद से संबद्ध रहेंगे। 105 कर्मचारियों के स्थानांतरण नियम विरुद्ध करने की शिकायत की गई थी।

आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता एवं प्रमुख सचिव सहकारिता से शिकायत की गई थी जिला सहकारी बैंक के सचिव प्रवीण कुमार ने स्थानांतरण नीति में नियमों की अनदेखी की है। तीन दिन पहले उप निबंधक सहकारिता सहारनपुर को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जून महीने में किए गए 11 कर्मचारियों के स्थानांतरण की जांच की गई, जिनमें पाया गया कि सात कर्मचारियों के स्थानांतरण में सचिव ने बिना जांच किए ही आदेेश जारी कर दिए थे। एक अप्रैल से तीस जून तक वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत 48 तबादले किए गए, इनमें 21 स्थानांतरण निजी अनुरोध या किसी दूसरी वजह से किए गए। तबादलों के विषय में मंडल स्तर पर कोई भी पत्राचार नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट लखनऊ भेेजी गई, जिसके बाद सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जिला सहकारी बैंक के संचालक संदीप सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन किया गया था। सहकारी मंत्री से भी मामले की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed