फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Collector interacted directly with daughters

जिलाधिकारी ने बेटियों से किया सीधा संवाद

Thu, 26 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
District Collector interacted directly with daughters
जिला पंचायत सभागार में हक की बात कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिलाधिकारी ने बेटियों से किया सीधा संवाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर प्रदेश में चलाए गए अभियान के दूसरे चरण में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बेटियों से सीधा संवाद किया। छात्राओं और महिलाओं के सवालों का जवाब दिया। मदरसे की छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके अलावा वर्चुअल संवाद भी किया गया।
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मिशन शक्ति के तहत हक की बात डीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ विषय विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। उपस्थित छात्राओं, युवतियों एवं महिलाओं को मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण अभियान के साथ-साथ पुलिस की डायल 112, हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि मिशन शक्ति के कार्यक्रम अब आगे भी होते रहेंगे और महिला शक्ति को मजबूत बनाने के लिए लगातार जिला प्रशासन काम कर रहा है। डीएम ने छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा पूछे गए कईसवालों का भी जवाब दिया। महिलाओं और बच्चों ने यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता आदि पर डीएम से सीधी बात की। डेडिकेटेड फोन लाइन, यू टयूब आदि माध्यमों का प्रयोग किया गया। इस आयोजन से महिलाओं को अपनी समस्याओं को उचित फोरम पर उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अफसरों से सीधी बात कर इन महिलाओं की अपनी बात को उठाने में आड़े आने वाली हिचक भी दूर करने की कोशिश की गई। महिलाएं तथा बच्चे या उनकी ओर से कोई भी घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, शारीरिक और मानसिक शोषण, लैंगिक असमानता, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, यौनिक हिंसा व छेड़छाड़ आदि मुद्दों पर बात करने के साथ ही इससे निपटने का सुझाव भी अफसरों ने दिया। इसके अलावा पोषण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों तथा अगर किसी महिला या बच्चे की किसी प्रकरण में कहीं सुनवाई नहीं होने जैसे अनेक सवालों का डीएम व अन्य अफसरों ने जवाब दिया। कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डीआईओएस गजेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन, महिला इंस्पेक्टर मोनिका चौहान, मीनाक्षी शर्मा, समृद्धि त्यागी बाल कल्याण विभाग की अधिकारी नीना त्यागी, हेमलता, बिलकिश जहां, पूजा देवी, सचिन कुमार, संजय यादव, अजय कुमार आदिल मौजूद रहे।

जिला पंचायत सभागार में हुए हक की बात-डीएम के साथ कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करती डीएम सेल्

जिला पंचायत सभागार में हुए हक की बात-डीएम के साथ कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करती डीएम सेल्- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed