फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Co-operative Bank got first place in the state

जिला सहकारी बैंक ने पाया प्रदेश में पहला स्थान

Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
District Co-operative Bank got first place in the state
जिला सहकारी बैंक ने पाया प्रदेश में पहला स्थान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक ने वर्ष 2020-21 में नौ करोड़ 75 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बैंक की अंश पूंजी में भी बढ़ोतरी हुई है।

विकास भवन में हुई बैठक में बैंक के उपमहाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि बैंक ने 2020-21 में नौ करोड़ 75 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वर्तमान में बैंक की 44 शाखाएं हैं जिनमें 34 मुजफ्फरनगर में और दस शामली में हैं। बैंक में 31 मार्च 2021 तक 1747 करोड़ के निक्षेप जमा हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। बैंक की कार्यशील पूंजी 2731 करोड़ रुपये हैं। बैंक की अंश पूंजी में दो करोड़ 83 लाख की वृद्धि हुई है। जमा अंश पूंजी 49.96 करोड़ है। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि बैंक का 30 जून तक 814.28 करोड़ देय था, जिसमें 751.07 करोड़ जमा हो गया है। यह वसूली 92.24 प्रतिशत है। इस अवसर पर शत-प्रतिशत वसूली करने वाली 40 समितियों के सचिवों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में उप महाप्रबंधक अख्तर अली, श्रीष वर्मा, दमनलाल शर्मा, डीजी सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed