फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District administration released final list of reservation

जिला प्रशासन ने आरक्षण की अंतिम सूची जारी की

Fri, 26 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
District administration released final list of reservation
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अंतिम सूची जारी कर दी है। पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर आई सभी आपत्तियां निरस्त हो गई हैं। आरक्षण में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। जिले में ग्राम प्रधान के 498 पदों, जिला पंचायत के 43 और बीडीसी के 1085 पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन

आरक्षण जारी करने के बाद जिला प्रशासन ने आपत्ति मांगी थी। जिले में कुल 680 आपत्ति दर्ज हुई थी। इनमें से जिला पंचायत वार्ड की 55 आपत्तियां आई, बाकी अधिकांश ग्राम प्रधान पद की थी। पुरकाजी ब्लाक में 35, सदर में 19, बघरा में चार, चरथावल में पांच, बुढ़ाना में आठ, शाहपुर में 52, खतौली में 60, जानसठ में 18, मोरना में दो, डीपीआरओ कार्यालय में 185 तथा कलक्ट्रेट में 268 आपत्तियां दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सभी आपत्ति को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। इसी के साथ आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जो सूची जारी हुई है उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिले में जिला पंचायत के 43 पदों, प्रधान के 498 पद, ग्राम पंचायत सदस्य के 6726 पदों और बीडीसी के 1085 पदों के लिए चुनाव होगा। आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने और राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव की तिथि की घोषणा कर देने से चुनावी माहौल ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed