{"_id":"61b63cee98480d1f863e7ad5","slug":"distribution-of-ration-to-eligible-villagers-muzaffarnagar-news-mrt568764958","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र ग्रामीणों को राशन का वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र ग्रामीणों को राशन का वितरण किया
विज्ञापन
बिटावदा गांव में राशन की दुकान पर राशन की किट देकर अन्न महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते राजेश स
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र ग्रामीणों को राशन का वितरण किया
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला बचनसिंह कालोनी की गली नंबर-दो में अन्न महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राशन डीलर प्रभा रानी की दुकान पर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा ने नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गेहूं, चावल के साथ-साथ आज से एक किलो चना, एक किलो नमक, एक किलो रिफाइंड भी अपने हाथों से वितरित किया। मौके पर भाजपा सरवट मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, कपिल पाल, मा. सोहनवीर सिंह, उषा शर्मा, रमेश ठाकुर, सतीश शर्मा, दिनेश गिरी, पंडित ऋषभदेव शर्मा, प्रतीक शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, बुढ़ाना क्षेत्र के गांव बिटावदा में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश संगल ने राशन की दुकान पर कार्ड धारकों को गेहूं, चावल, चना, रिफाइंड व नमक सहित पांच सामान का वितरण वितरण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर राशन डीलर कृष्णपाल सहरावत, भाजपा युवा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक संगल, देवेंद्र सिंह, बबलू सहरावत व कुलदीप मुखिया आदि मौजूद रहे।
उधर, खतौली में विनोद शर्मा फहीमपुर सिखेड़ा ने बताया कि गेहूं, चावल के साथ-साथ एक किलो चना, एक किलो नमक तथा एक किलो रिफाइंड भी वितरित किया जा रहा है। कस्बे में स्थित राशन डीलरों के यहां भी राशन लेने के लिए लंबी कतारें देखी गई। उधर, छपार कस्बे में गरीब कल्याण योजना में ग्राम प्रधान ने राशन वितरण कराया। ग्राम प्रधान जुबैर त्यागी उर्फ बबलू ने सामान अपने हाथों से दिया।