जानसठ। नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला ग्राम्य विकास संस्थान में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को किट और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा और कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता को अपना कर अपनी मूल संस्कृति से दूर होता जा रहा है। जिस कारण परिवारों में विघटन और लोगों में तनाव आदि बहुतायत में देखने को मिल रहे हैं। इसलिए भारतीय संस्कृति के साथ युवा अपना भविष्य बनाएं। शिविर में राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी और राज्य प्रशिक्षक प्रभा शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व विकसित कर जिम्मेदारी का अहसास कराकर ग्रामीण विकास में योगदान कराना है। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा, नहर सिंह, विजय कुमार, आजाद आबासी, सत्येंद्र कुमार, मोहम्मद उसामा, रुसी, उषा आदि मौजूद रहे।