फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distribution of books to students in council schools

Muzaffarnagar News: परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण

Sat, 01 Apr 2023 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Distribution of books to students in council schools
- शनिवार से शुरू हुआ शिक्षण सत्र, करीब 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिली पुस्तक
विज्ञापन

- 5.30 लाख के सापेक्ष 5.03 लाख पुस्तक स्कूलों में पहुंची, 600 स्कूलों में हुआ पुस्तकों का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। परिषदीय स्कूलों में शनिवार से शिक्षण सत्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन स्कूलों में पहुंचे छात्र-छात्राओं को पुस्तकाें का वितरण किया गया। करीब 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को पुस्तक दी गई है। स्कूलों में जो बच्चे शेष रह गए हैं, उन्हें सोमवार को पुस्तक का वितरित की जाएंगी।
जनपद में 596 परिषदीय स्कूल व चार कस्तूरबा स्कूल हैं। जिनमें करीब 88 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा लेते है। इनको पाठ्य पुस्तक का वितरण करने के लिए शासन से 5.30 लाख के सापेक्ष 5.03 लाख पुस्तक जनपद में पहुंच गई थी। जिनको परिषदीय व कस्तूरबा स्कूलाें में पहुंचा दिया गया था। स्कूलों में एक अप्रैल से नया शिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। शनिवार से ही छात्र-छात्राओं को पुस्तक का वितरण करने के आदेश दिए गए थे। पहले दिन परिषदीय स्कूल में पहुंचे छात्र-छात्राओं को 4.03 लाख छात्र-छात्राओं को पुस्तक का वितरण किया गया। पुस्तक मिलते ही छात्राें के चेहरे खिल उठे। पहले दिन से ही छात्रों की पढ़ाई शुरू कर दी गई। पहले दिन जो छात्र-छात्राएं स्कूलों में नहीं आए, उन्हें सोमवार को पुस्तक का वितरण किया जाएगा। जो छात्र पुस्तक से वंचित रह जाएंगे उनको शासन से पुस्तक मिलते ही वितरित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

छात्रों को दिखाया मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम
मुंडेट कलां गांव के प्राइमरी स्कूल नंबर एक में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्कूल चलो अभियान की शुरूआत पर छात्रों को लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। स्कूल में पंजीकृत 167 छात्रों में मात्र 135 पहुंचे और उनको पुस्तक का भी वितरण अभिभावकों की मौजूदगी में किया गया। प्राथमिक विद्यालय खेडीकरमू नंबर एक में भी लाइव कार्यक्रम दिखाने के बाद पंजीकृत 114 छात्रों में से उपस्थित 80 छात्रों को पुस्तक का वितरण किया गया। साथ ही दोनों स्कूलों में संचारी रोग अभियान नियंत्रण की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय-2 के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 160 छात्र-छात्राओं में से 104 उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन.........

जनपद के सभी परिषदीय व कस्तूरबा स्कूलों में पहले दिन 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को पुस्तक का वितरण किया गया। पहले दिन जिन्हें पुस्तक नहीं मिली है, उन्हें सोमवार को पुस्तक दी जाएगी।-अमित कुमार, जिला समन्वयक, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed