फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Distributed the seeds of Rabi crop to the farmers

किसानों को रबी की फसल का बीज वितरण किया

Fri, 21 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Distributed the seeds of Rabi crop to the farmers
जानसठ। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम की ओर से किसानों को रबी की फसल के बीज का नि:शुल्क वितरण किया।
विज्ञापन

गांव कृषि प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम ने कृषि अनुदान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क बीज का वितरण किया। भलवा गांव सांसद द्वारा गोद लिया हुआ है। जिसमें कृषि संबंधित सभी योजनाएं जैसे गेहूं, सरसों, स्प्रे मशीन, मुर्गी पालन के लिए मुर्गी के बच्चे आदि नि:शुल्क दिए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि आज भी गांव के अनुसूचित जाति के 125 किसानों को सरसों, जेई एवं बरसीम का बीज नि:शुल्क बांटा गया। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. देवाशीष दत्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज देकर और वैज्ञानिक तकनीक से खेती कराकर उनकी आय में वृद्धि कराना है। मौके पर प्रवीण कुमार, मनोहर लाल, आदित्य धीरवान, सूरजमल आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed