फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dispute over dancing on DJ, shots fired, one injured

Muzaffarnagar News: डीजे पर डांस करने पर विवाद, गोली चली, एक घायल

Sat, 17 Feb 2024 05:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Dispute over dancing on DJ, shots fired, one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव भदोली खादर में डीजे पर डांस कर रहे दो पक्षों में विवाद हो गया।

इसमें एक पक्ष के युवकों द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया,

जिसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

गांव भदोली खादर में शुक्रवार को एक परिवार में शादी समारोह था। जहां रात में डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हो गया। इस पर परिवार के 45 वर्षीय अरविंद कुमार ने डीजे बंद करा दिया। एक पक्ष के युवकों ने अरविंद के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। वहीं युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने देशी तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें अरविंद गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन रात में ही घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां परिजन उसे मेरठ ले गए। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल के भाई नरेंद्र सिंह ने शनिवार को अंकुर निवासी गांव मेघा शकरपुर, मोनू निवासी गांव दादुपुर, हिमांशु निवासी गांव कल्लनपुर के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed