फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dispute between two parties going on for 25 years

अलावलपुर प्रकरण----- करीब 25 साल से चल रहा दो पक्षों में विवाद

Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties going on for 25 years
मुजफ्फरनगर : चरथावल के अलावलपुर गांव में घटना के बाद मौके पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
25 साल से चल रहा दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव अलावलपुर में बवाल की वजह बने जमीन के टुकड़े और उसमें बने रास्ते को लेकर एससी व कश्यप समाज के बीच करीब 25 साल से विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ साल पूर्व बीच मार्ग में दीवार का निर्माण किए जाने से विवाद में तल्खी पैदा हो गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर में एससी व कश्यप समाज की बस्तियां पास-पास हैं। एससी वर्ग की बस्ती का एक मार्ग कश्यप समाज की बस्ती से होकर जाता है, जिनके बीच में जमीन का एक टुकड़ा है, जिसे लेकर पिछले 25 साल से दोनों पक्षों के बीच विवाद है। इस जमीन से होकर निकलने वाले मार्ग के किनारे कश्यप समाज ने महर्षि कालूबाबा मंदिर बनाने के साथ ही एक कमरा भी बना लिया था, लेकिन रास्ता बरकरार रहा। करीब डेढ़ साल पूर्व कश्यप समाज के लोगों ने इस जमीन में करीब तीन फीट ऊंची दीवार कराकर एससी वर्ग के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिसके विरोध में एससी वर्ग सिविल कोर्ट चला गया था, और वर्तमान में यह वाद विचाराधीन है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व कश्यप समाज के लोगों ने विवादित जमीन पर ही एक और कमरे का निर्माण शुरू कर दिया, जिसका एससी वर्ग विरोध करते हुए कोर्ट का निर्णय आने तक यथा स्थिति की मांग कर रहा था। इसके बावजूद कमरे का निर्माण चालू रहने पर बृहस्पतिवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में न केवल बीच रास्ते में डेढ़ साल पूर्व बनी दीवार धराशायी हो गई, बल्कि महर्षि कालूबाबा मंदिर की कुछ प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में नामजद
- मोतीराम, सोमदत्त, तीरथ, शिवकुमार, आदित्य, शीशपाल, सीताराम, गोपाल, दयानंद, पीतांबर, सोराज, ब्रह्मसिंह, राजपाल, श्यामलाल, चंद्रपाल, गुलाब, जयसिंह, सोनू, गुरवचन, पंकज, नीरज, सुभाष, मोनू, रविंद्र, रणदीप और दीपक।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
- गांव अलावलपुर निवासी मोतीराम, सोमदत्त, तीरथ, शिवकुमार, आदित्य, शीशपाल और सीताराम।

मुजफ्फरनगर : चरथावल के अलावलपुर में घटना के बाद मौजूद कश्यप समाज के लोग।

मुजफ्फरनगर : चरथावल के अलावलपुर में घटना के बाद मौजूद कश्यप समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : चरथावल के अलावलपुर में घटना के बाद कश्यप समाज के लोगों से बातचीत करते भाजपा नेता।

मुजफ्फरनगर : चरथावल के अलावलपुर में घटना के बाद कश्यप समाज के लोगों से बातचीत करते भाजपा नेता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed