{"_id":"60fb11cd8ebc3e581771488d","slug":"dispute-between-two-parties-going-on-for-25-years-muzaffarnagar-news-mrt548723583","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलावलपुर प्रकरण----- करीब 25 साल से चल रहा दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलावलपुर प्रकरण----- करीब 25 साल से चल रहा दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : चरथावल के अलावलपुर गांव में घटना के बाद मौके पर मौजूद महिलाएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 साल से चल रहा दो पक्षों में विवाद
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गांव अलावलपुर में बवाल की वजह बने जमीन के टुकड़े और उसमें बने रास्ते को लेकर एससी व कश्यप समाज के बीच करीब 25 साल से विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ साल पूर्व बीच मार्ग में दीवार का निर्माण किए जाने से विवाद में तल्खी पैदा हो गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर में एससी व कश्यप समाज की बस्तियां पास-पास हैं। एससी वर्ग की बस्ती का एक मार्ग कश्यप समाज की बस्ती से होकर जाता है, जिनके बीच में जमीन का एक टुकड़ा है, जिसे लेकर पिछले 25 साल से दोनों पक्षों के बीच विवाद है। इस जमीन से होकर निकलने वाले मार्ग के किनारे कश्यप समाज ने महर्षि कालूबाबा मंदिर बनाने के साथ ही एक कमरा भी बना लिया था, लेकिन रास्ता बरकरार रहा। करीब डेढ़ साल पूर्व कश्यप समाज के लोगों ने इस जमीन में करीब तीन फीट ऊंची दीवार कराकर एससी वर्ग के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिसके विरोध में एससी वर्ग सिविल कोर्ट चला गया था, और वर्तमान में यह वाद विचाराधीन है।
कुछ दिन पूर्व कश्यप समाज के लोगों ने विवादित जमीन पर ही एक और कमरे का निर्माण शुरू कर दिया, जिसका एससी वर्ग विरोध करते हुए कोर्ट का निर्णय आने तक यथा स्थिति की मांग कर रहा था। इसके बावजूद कमरे का निर्माण चालू रहने पर बृहस्पतिवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में न केवल बीच रास्ते में डेढ़ साल पूर्व बनी दीवार धराशायी हो गई, बल्कि महर्षि कालूबाबा मंदिर की कुछ प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
मुकदमे में नामजद
- मोतीराम, सोमदत्त, तीरथ, शिवकुमार, आदित्य, शीशपाल, सीताराम, गोपाल, दयानंद, पीतांबर, सोराज, ब्रह्मसिंह, राजपाल, श्यामलाल, चंद्रपाल, गुलाब, जयसिंह, सोनू, गुरवचन, पंकज, नीरज, सुभाष, मोनू, रविंद्र, रणदीप और दीपक।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
- गांव अलावलपुर निवासी मोतीराम, सोमदत्त, तीरथ, शिवकुमार, आदित्य, शीशपाल और सीताराम।

मुजफ्फरनगर : चरथावल के अलावलपुर में घटना के बाद मौजूद कश्यप समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : चरथावल के अलावलपुर में घटना के बाद कश्यप समाज के लोगों से बातचीत करते भाजपा नेता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR