फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dispute among children while playing in village Rasulpur Dabhedi of Budhana area

Muzaffarnagar: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, बुजुर्ग की हुई मौत; तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल

Sat, 02 Nov 2024 10:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी में फरमूद व मुशर्रफ परिवार के बालक एक साथ खेल रहे थे। दोनों परिवारों के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
Dispute among children while playing in village Rasulpur Dabhedi of Budhana area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फनरग जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी में खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया। तब दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें संघर्ष हो गया। सिर में डंडा लगने से बुजुर्ग फरमूद (65) की मौत हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर गांव में फरमूद व मुशर्रफ परिवार के बालक एक साथ खेल रहे थे। दोनों परिवारों के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए । इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले।
विज्ञापन


इस दौरान फरमूद सिर में डंडा लगने से घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हमले में मृतक पक्ष के शाह आलम, सादिया, नाजमा व अनीस घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की महिला जमीला घायल हो गई। बुजुर्ग की मौत को देखकर हमलावर पक्ष के लोग फरार हो गए। मौकेपर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। गांव में तनाव को माहौल है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज  कर कार्रवाई की जाएगी। शव मोर्चरी भेजा गया है। शांति बनाए रखने के मददेनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed