फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Disposal of 66 thousand cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 66 हजार प्रकरणों का निस्तारण

Mon, 13 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 66 thousand cases in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में 66 हजार प्रकरणों का निस्तारण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों के 66 हजार प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला जज चवन प्रकाश ने वादकारियों को सरल और सुलभ न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उपयोगी है।
जिला जज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिव्यांगों को उपकरण भी वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि वादकारी आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करते हैं, तो उनके मध्य आपसी सौहार्द बना रहता है। नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने कहा कि न्याय सबकी परिकल्पना को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों के 66 हजार से अधिक और अदालतों से जुड़े 3901 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 16 लाख 67 हजार 575 रुपये अर्थदंड भी वसूला गया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में पारिवारिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 76 वाद निस्तारित किए गए। 16 लाख 65 हजार रुपये समझौता धनराशि के रूप में दिलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मलखान सिंह 172 वादों का निस्तारण किया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रकरणों का निस्तारण किया। बीएसएनएल के 60 प्रकरण समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। बैंकों के 871 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज जय सिंह पुंडीर, एडीजे शक्ति सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed